UPSSSC Ganna Vikas Yojna: अनुदान एवं महत्वपूर्ण One-Liner Notes






गन्ना विकास योजनाएँ, महिला स्वयं सहायता समूह एवं गन्ना प्रतियोगिता: AGTA & Cane Supervisor Notes


उत्तर प्रदेश गन्ना विकास विभाग द्वारा संचालित गन्ना विकास योजनाओं एवं अनुदानों, महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) और गन्ना प्रतियोगिता से संबंधित 53 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर यहाँ दिए गए हैं। UPSSSC AGTA और Cane Supervisor परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह अध्ययन सामग्री अत्यंत उपयोगी है।

गन्ना विकास योजनाएँ एवं अनुदान (One-Liners 1 to 21)

क्र.प्रश्न / तथ्यउत्तर
1RKVY का पूरा नाम क्या है?राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
2RKVY में केंद्र एवं राज्य का वित्त पोषण अनुपात कितना है?60:40
3NFSM का पूरा नाम क्या है?राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन
4NFSM में केंद्र एवं राज्य का वित्त पोषण अनुपात कितना है?60:40
5गन्ना विकास की जिला योजना किसके द्वारा 100% वित्त पोषित है?राज्य सरकार द्वारा
6अभिजनक गन्ना बीज उत्पादन कार्यक्रम में अनुदान कितना है?₹40,000 प्रति हेक्टेयर
7आधार बीज उत्पादन कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?उन्नत गन्ना प्रजातियों के बीज उत्पादन को बढ़ावा देना
8आधार पौधशाला धारक को कितना अनुदान है?₹50 प्रति कुंतल
9प्राथमिक पौधशाला धारक को कितना अनुदान है?₹25 प्रति कुंतल
10बीज यातायात कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?पौधशालाओं में उत्पादित गन्ना बीज को कृषक प्रक्षेत्र तक पहुँचाना
11केंद्रक/अभिजनक बीज यातायात पर अनुदान कितना है?₹15 प्रति कुंतल
12आधार बीज यातायात पर अनुदान कितना है?₹7 प्रति कुंतल
13बीज एवं भूमि उपचार कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?रोगरहित गन्ना बीज उपलब्ध कराना और भूमि को रोग/कीट प्रकोप से बचाना
14बीज एवं भूमि उपचार कार्यक्रम में अनुदान कितना है?₹900 प्रति हेक्टेयर या दवा की लागत का 50%
15पेड़ी प्रबंधन कार्यक्रम में अनुदान कितना है?₹900 प्रति हेक्टेयर या दवा/यूरिया छिड़काव की लागत का 50%
16जैव उर्वरक एवं वर्मी कम्पोस्ट कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?भूमि की उर्वरता शक्ति बढ़ाना
17जैव उर्वरक एवं वर्मी कम्पोस्ट में अनुदान कितना है?₹600 प्रति हेक्टेयर या लागत का 50%
18क्षेत्र प्रदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?किसानों को आधुनिक तकनीक के प्रति प्रेरित करना एवं उन्नत विधियों का प्रदर्शन करना
19क्षेत्र प्रदर्शन में अनुदान कितना है?₹9,000 प्रति हेक्टेयर
20कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?किसानों को वैज्ञानिक एवं विशिष्ट गन्ना उत्पादन तकनीक की जानकारी देना
21प्रशिक्षण किस स्तर पर आयोजित किया जा सकता है?अंतर्जनपदीय / अंतरराज्यीय स्तर पर

भाग–F : महिला स्वयं सहायता समूह (One-Liners 22 to 33)

क्र.प्रश्न / तथ्यउत्तर
22महिला स्वयं सहायता समूह बनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?Seedling उत्पादन/वितरण के साथ ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबन देना
23Seedling उत्पादन में कौन-सी विधियाँ बताई गई हैं?Single Bud एवं Bud Chip विधि
24प्रत्येक गन्ना विकास परिषद में कितने महिला समूह बनाने का लक्ष्य है?15 से 40 समूह
25महिला समूहों के माध्यम से किसका उत्पादन कराया जाता है?गन्ना Seedling
26महिला समूहों के माध्यम से किसका वितरण किया जाता है?Seedling / बीज गन्ना
27महिला समूह योजना का एक प्रमुख कृषि उद्देश्य क्या है?रोग एवं कीटरोधी गन्ना किस्मों का आच्छादन बढ़ाना
28इस योजना से गन्ने की कौन-सी दर बढ़ाने का उद्देश्य है?बीज गन्ने की गुणन दर
29महिला समूह योजना का सामाजिक उद्देश्य क्या है?ग्रामीण महिलाओं को स्व-रोजगार एवं आय के अवसर देना
30Bud Chip विधि से उत्पादित Seedling पर अनुदान कितना है? ₹2 प्रति Seedling
31Single Bud विधि से उत्पादित Seedling पर अनुदान कितना है?₹1.50 प्रति Seedling
32महिला समूहों को अनुदान किस खाते में दिया जाता है?समूह के बैंक खाते में
33क्या नकद भुगतान किया जाता है?नहीं

भाग–G : गन्ना प्रतियोगिता (One-Liners 34 to 53)

क्र.प्रश्न / तथ्यउत्तर
34गन्ना प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य क्या है?प्रति हेक्टेयर गन्ना उत्पादन बढ़ाना
35गन्ना प्रतियोगिता का एक अन्य उद्देश्य क्या है?पानी एवं उर्वरक के उपयोग को अधिक प्रभावी बनाना
36प्रतियोगिता में ड्रिप सिंचाई को क्यों बढ़ावा दिया जाता है?पानी की बचत एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए
37प्रतियोगिता में युवा किसानों को क्यों शामिल किया गया?सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं तकनीक में रुचि बढ़ाने हेतु
38प्रतियोगिता की प्रमुख श्रेणियाँ कौन-कौन सी हैं?सामान्य पौधा, शीघ्र पौधा और पेड़ी
39प्रतियोगिता में किस सिंचाई विधि को विशेष श्रेणी दी गई है?ड्रिप इरीगेशन (Drip Irrigation)
40युवा गन्ना किसान की अधिकतम आयु कितनी है?30 वर्ष
41प्रतियोगिता कितने स्तरों पर आयोजित होती है?रेंज एवं राज्य स्तर
43रेंज प्रतियोगिता की प्रवेश फीस कितनी है?₹50
44राज्य गन्ना प्रतियोगिता की प्रवेश फीस कितनी है?₹100
45प्रवेश शुल्क वापस किया जाता है?नहीं
46प्रतियोगिता के आवेदन सामान्यतः कब तक जमा किए जाने हैं?30 सितंबर तक
47आवेदन कहाँ जमा किए जाते हैं?संबंधित गन्ना विकास परिषद में
48प्रतियोगी खेत की कटाई से कितने समय पहले सिंचाई नहीं की जाती?एक सप्ताह पहले
49सरकारी फार्मों एवं ईख अनुसंधान केंद्रों से प्रवेश शुल्क लिया जाता है?नहीं
50प्रतियोगी खेत पर प्राकृतिक आपदा होने पर क्या प्रावधान है?दिशा-निर्देशों के अनुसार ध्यान रखा जाता है
51राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राशि कितनी बताई गई है?₹15,000
52राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार राशि कितनी है?₹10,000
53राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार राशि कितनी है?₹7,500

निष्कर्ष: इस पोस्ट के माध्यम से आपने गन्ना विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान राशि, महिला स्व-सहायता समूह (SHG) द्वारा नर्सरी एवं Seedling उत्पादन तथा राज्य स्तरीय गन्ना प्रतियोगिताओं के नियमों एवं पुरस्कार राशियों का विवरण पढ़ा। UPSSSC परीक्षाओं की दृष्टि से ये तथ्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

विभाग की आधिकारिक योजनाओं और ताजा अपडेट हेतु आप उत्तर प्रदेश गन्ना विकास विभाग की वेबसाइट upcane.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं।


Leave a Comment