UP Ganna Krishi Yantra Subsidy 2026: गन्ना किसानों को खेती की मशीनों पर मिलेगी भारी छूट, जानिए आवेदन का नया तरीका
मेरे प्यारे किसान भाइयों, गन्ने की खेती में सबसे बड़ी समस्या सही समय पर मजदूरों का न मिलना और लगातार बढ़ती महगाई है। इस समस्या को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश के गन्ना आयुक्त कार्यालय ने एक शानदार पहल की है। गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश ने गन्ने की खेती को मशीनीकरण अपनाने के साथ आधुनिक और आसान बनाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने के लिए बड़ी वित्तीय मदद दी जाएगी।
अगर आप भी इस साल अपने लिए Trench Planter,Power Sprayer या Power Tiller जैसी मशीनें खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। आज के इस लेख में हम UP Sugarcane Machine Subsidy 2026 इस योजना की पूरी सच्चाई, पात्रता और आवेदन करने का सबसे आसान तरीका विस्तार से जानेंगे।
1. UP Sugarcane Machine Subsidy 2026: क्या है योजना और कितनी मिलेगी छूट?
उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि किसान भाई पुराने तरीकों को छोड़कर आधुनिक मशीनों को अपनाएं ताकि कम समय में ज़्यादा पैदावार ली जा सके,जिससे किसान का आर्थिक लाभ हो सके। इसके लिए गन्ना विकास विभाग ने कुछ कृषि यंत्रों की खरीद पर 25% की सीधी सब्सिडी या अधिकतम ₹10,000 तक की छूट देने का प्रावधान किया है।
यह पैसा किसी दलाल या बेईमान के पास नहीं जाएगा, बल्कि सीधे आपके बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजा जाएगा।
इन जरूरी मशीनों पर मिल रही है भारी छूट जाने UP Ganna Krishi Yantra Subsidy 2026:
- ट्रेंच प्लांटर (गन्ना बुवाई मशीन): गन्ने की गहरी और सही दूरी पर बुवाई के लिए सबसे बेहतरीन यंत्र।
- पावर टिलर और पावर स्प्रेयर: खेतों की जुताई और कीटनाशकों के छिड़काव को आसान बनाने के लिए।
- आर.एम.डी. (RMD) मशीनें: पेड़ी गन्ने के प्रबंधन के लिए बेहद उपयोगी।
- एम.बी. प्लाउ एवं केन हार्वेस्टर: मिट्टी पलटने और गन्ने की कटाई को तेज करने वाले यंत्र।
इसे भी पढ़ें: Oilseeds Kisan Mitra WhatsApp AI सर्विस से खेती को बनाएं आसान
2. इन किसानों को मिलेगी पहली प्राथमिकता (पात्रता नियम) जाने UP Ganna Krishi Yantra Subsidy 2026
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपका किसी गन्ना समिति का सदस्य (सट्टा धारक) होना अनिवार्य है। इसके अलावा विभाग ने कुछ खास वर्गों को पहली प्राथमिकता देने की बात कही है:
- महिला किसान और अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) से आने वाले किसान भाइयों को पहले चुना जाएगा।
- जिन्होंने उन्नत नर्सरी तैयार की है या जो अपने खेतों में Drip Irrigation (टपक सिंचाई) तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें विशेष वरीयता मिलेगी।
- ध्यान रखने वाली बात: परिवार के किसी एक ही सदस्य को साल में एक बार लाभ मिलेगा। साथ ही, एक बार इस योजना का लाभ उठाने के बाद आप अगले 5 साल तक दोबारा आवेदन नहीं कर पाएंगे।
ज़रूरी टिप (सावधानी):
यंत्र खरीदते समय हमेशा ध्यान रखें कि Dealer के पास पक्का GST और PAN बिल होना चाहिए। मशीनें केवल सरकार द्वारा अधिकृत रजिस्टर्ड डीलर्स से ही खरीदें और वह ISI मार्क या FMTTI मानकों द्वारा पास होनी चाहिए, नहीं तो सब्सिडी अटक सकती है।
3. छोटे किसानों के लिए कमाल की सुविधा: फार्म मशीनरी बैंक
जो छोटे या सीमांत किसान भाई महंगी मशीनें खुद नहीं खरीद सकते, उनके लिए यूपी की करीब 148 गन्ना समितियों में फार्म मशीनरी बैंक (FMB) चलाए जा रहे हैं। सरकार अब इन बैंकों को और भी ज्यादा हाईटेक कर रही है।
अब इन बैंकों में बड़े ट्रैक्टरों के साथ-साथ स्वचालित केन हार्वेस्टर और मोटराइज्ड ड्रिप बाइंडिंग मशीनें भी शामिल की जा रही हैं। कोई भी किसान भाई समिति में जाकर या ऑनलाइन बुकिंग करके इन मशीनों को बेहद कम किराए पर ले सकता है। यहाँ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम काम करता है,इसलिए सीजन शुरू होने से पहले ही अपनी बुकिंग पक्की कर लें।
4. आवेदन से लेकर पैसा आने तक की पूरी समय-सारणी
अगर आप समय पर आवेदन नहीं करेंगे तो योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए नीचे दी गई टाइमलाइन को ध्यान से नोट कर लें:
| काम का विवरण | आखिरी तारीख / समय |
|---|---|
| पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरने का समय | Coming soon |
| पात्रता की जांच और Allotment लेटर मिलना | Coming soon |
| डीलर से मशीन खरीदना और बिल पोर्टल पर अपलोड करना | Coming soon |
| अधिकारियों द्वारा खेत पर आकर करना | Coming soon |
| बैंक खाते में सब्सिडी का पैसा ट्रांसफर होना | Coming soon |
ज़रूरी लिंक्स (Important Links)
किसान भाइयों, अपने गन्ने का सट्टा देखने, पर्ची कैलेंडर जांचने और विभाग की इस योजना की अन्य अपडेट्स के लिए आप उत्तर प्रदेश सरकार के ऑफिशियल पोर्टल(ई-गन्ना वेबसाइट)पर जा सकते हैं।
