उत्तर प्रदेश एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना 2026 | सब्सिडी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया

MIDH योजना उत्तर प्रदेश 2026: एकीकृत बागवानी विकास मिशन

मेरे प्यारे किसान भाइयों अगर आपको इस MIDH योजना उत्तर प्रदेश के तहत फल, सब्जी, मसाला, फूल या अन्य बागवानी फसलों की खेती करके अपनी आय बढ़ाना चाहते हैं, तो एकीकृत बागवानी विकास मिशन (Mission for Integrated Development of Horticulture – MIDH) आपके लिए सबसे अच्छी योजनाओं में से एक है।

इस कृषि लेख में हम आसान भाषा में समझेंगे कि यह योजना क्या है, किन किसानों को इसका लाभ मिलता है, किन योजना पर अनुदान (Subsidy) मिलता है, और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है।

महत्वपूर्ण सूचना

इस योजना मे मिलने वाली सहायता समय-समय पर राज्य सरकार एवं उद्यान विभाग द्वारा संशोधित की जा सकती है। आवेदन करने से पहले अपने जिले के उद्यान विभाग से नवीनतम दिशा-निर्देश अवश्य प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए जैसे ये उत्तर प्रदेश का है लिंक , भारत सरकार की आधिकारिक MIDH वेबसाइट पर भी विज़िट कर सकते हैं।

विषय सूची

  1. MIDH योजना उत्तर प्रदेश क्या है?
  2. योजना शुरू करने का उद्देश्य
  3. किसानों को मिलने वाले प्रमुख लाभ
  4. किन क्षेत्रों में सहायता मिलती है?
  5. आवेदन कैसे करें और आवश्यक दस्तावेज

MIDH योजना उत्तर प्रदेश क्या है?

भारत में खेती की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए केवल पारंपरिक फसलों पर निर्भर रहना पर्याप्त आय नहीं दे पाता। ऐसे में बागवानी क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार ने राज्यों के सहयोग से Mission for Integrated Development of Horticulture (MIDH) संचालित किया है।

उत्तर प्रदेश में इस योजना का संचालन उद्यान विभाग द्वारा किया जाता है। इसके माध्यम से किसानों को फलों, सब्जियों, मसालों, फूलों, औषधीय पौधों तथा संरक्षित खेती (Polyhouse) जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

सरल शब्दों में समझें

यदि कोई किसान अपनी कृषि भूमि पर आधुनिक बागवानी करना चाहता है, अच्छी गुणवत्ता के पौधे लगाना चाहता है, पॉलीहाउस बनाना चाहता है, या ड्रिप सिंचाई अपनाना चाहता है, तो MIDH योजना उत्तर प्रदेश के अंतर्गत उसे सरकारी सब्सिडी मिल सकती है।

योजना का मुख्य उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य केवल अनुदान देना नहीं है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाना, आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना तथा बागवानी क्षेत्र को अधिक लाभदायक बनाना भी है:

  • बागवानी फसलों का क्षेत्रफल और उत्पादन बढ़ाना।
  • कम पानी में अधिक उत्पादन वाली ड्रिप सिंचाई जैसी तकनीकों को अपनाना।
  • पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट (कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करना)।
  • प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देना।

किसानों को क्या लाभ मिल सकता है?

क्षेत्रसंभावित लाभ (सब्सिडी)
फल बागवानीनए बाग लगाने में वित्तीय सहायता
संरक्षित खेतीपॉलीहाउस और शेड नेट हाउस पर अनुदान
ड्रिप सिंचाईपानी की बचत के उपकरण पर सब्सिडी
नर्सरीगुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन के लिए हाईटेक नर्सरी

किन किसानों को MIDH योजना का लाभ मिल सकता है?

यदि कोई किसान बागवानी क्षेत्र में कार्य करना चाहता है या पहले से कर रहा है, तो निर्धारित पात्रता पूरी करने पर योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकता है:

सामान्य पात्रता

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी किसान हो।
  • किसान के पास स्वयं की या वैध पट्टे पर ली गई कृषि भूमि हो।
  • आधार कार्ड और बैंक खाता उपलब्ध हो।
  • भूमि का रिकॉर्ड (खतौनी) अद्यतन हो।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड (पहचान सत्यापन हेतु)
  • खसरा / खतौनी की नकल
  • बैंक पासबुक (अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो और मोबाइल नंबर

MIDH योजना उत्तर प्रदेश के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले अपने जिले के उद्यान विभाग (Horticulture Department) कार्यालय से संपर्क करें।
  2. संबंधित गतिविधि (जैसे फल, फूल, या पॉलीहाउस) का चयन करें।
  3. विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन या ऑफलाइन निर्धारित आवेदन पत्र भरें।
  4. आवेदन स्वीकृत होने के बाद कार्य प्रारम्भ करें।
  5. निरीक्षण के बाद सीधे बैंक खाते में सब्सिडी (DBT के माध्यम से) प्राप्त करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. MIDH योजना उत्तर प्रदेश क्या है?

MIDH (Mission for Integrated Development of Horticulture) एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य फल, सब्जी, फूल, और संरक्षित खेती (पॉलीहाउस) के विकास को बढ़ावा देना है। इसके तहत यूपी के किसानों को भारी सब्सिडी दी जाती है।

2. क्या पॉलीहाउस और ड्रिप सिंचाई पर भी सहायता मिलती है?

हाँ, MIDH योजना के तहत आधुनिक खेती जैसे पॉलीहाउस, शेड नेट और माइक्रो/ड्रिप इरिगेशन के लिए भी सरकार द्वारा अनुदान (Subsidy) प्रदान किया जाता है।

3. इस योजना में आवेदन कहाँ करें?

किसान अपने जिले के उद्यान अधिकारी (District Horticulture Officer) से संपर्क कर सकते हैं या उत्तर प्रदेश कृषि/उद्यान विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


AgricultureLekh पर यह भी पढ़ें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment